फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टहलने निकले व्यक्ति की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज/मिर्जापुर। नदनी गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह फोरलेन सड़क पर घर के बाहर टहलने के लिए निकले एक व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन घायल को सीएचसी लालगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 10 साल पहले पुत्र की भी सड़क हादसे में जान गई थी। घर से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक लोग यही चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी प्रेमशंकर (58) बृहस्पतिवार को सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। वे घर के बाहर खड़े थे। तभी किसी अज्ञात वाहन सवार ने उनको टक्कर मार दिया। हादसे में प्रेमशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमशंकर के तीन पुत्रों में सबसे बड़े धर्मेंद्र की भी 10 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें