फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा : खेत से घर जा रहे व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत 

Tue, 19 Apr 2022 10:38 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

 मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर लालपुर गांव के सामने मंगलवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर लालपुर गांव के सामने मंगलवार की सुबह खेत से घर जा रहे अधेड़ की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लालपुर गांव निवासी 55वर्षीय राम तपस्या यादव रात में खेत की रखवाली करते हैं। सुबह घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन


जैसे ही सड़क पर पहुँचे कि ट्रक ने धक्का मार दिया। धक्का लगते ही वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। जिसके बाद सड़क पर भीड़ लग गई । वहां मौजूद लोग आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें