फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से गिरकर यात्री की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल के शिवपुर के पास रेलवे लाइन पर शुक्रवार को सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी मौत ट्रेन से गिरकर हुई थी। जीआरपी ने शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के काादीपुुर थाना क्षेत्र के बनौता निवासी राज नरायण (55) मुंबई में बुनकर का काम करता है। वह बृहस्पतिवार को मुंबई से घर लौट रहा था। विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में शुक्रवार की सुबह के समय वह ट्रेन से गिर गया। सूचना पर जीआरपी विंध्याचल प्रभारी सुनील गौड़ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। स्थानीय थाने के माध्यम से उसके परिजनों को सूचना दी गई। वहां से से यात्री के परिजन भी आ गए। जीआरपी प्रभारी सुनील गौड़ ने बताया कि किसी ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें