फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आतंकवाद के विनाश के लिए ठोस कदम उठाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुई आतंकी घटना पर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आतंकवाद का पुतला फूंका। कंतित में मुस्लिम संगठनों ने भी रोष व्यक्त किया। लोगों ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों के विनाश के लिए ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

गुड़हट्टी चौराहा पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के नेतृत्व में व सामाजिक संगठन, महिलाओं ने पाकिस्तान के झंडे व इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन किया। कहा अब समय आ गया है कि इस्लामिक जिहादी पाकिस्तान व उसके कश्मीरी स्लीपर सेल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और मजहबी आतंकवाद का विनाश करे। कहा जम्मू कश्मीर घाटी के पहलगाम में जिस प्रकार पर्यटकों के पैंट उतारकर, कलमा पूछा। पुतला दहन में विद्या भूषण, राम चंद्र शुक्ला, महेश तिवारी, अमित पाठक, माता सहाय, कृष्ण पटेल, अभय मिश्रा, नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, विनय सिंह, संतोष दूबे, राज महेशवरी, पूर्व बजरंग दल जिला संयोजक रविशंकर साहू, विहिप के पूर्व जिला मंत्री मनोज दमकल, पार्वती गिरी, विष्णु कांत, पूनम केसरी आदि रहे।
उधर, कंतित में मुस्लिम संगठनों ने आतंकी हमले को कायराना हरकत बताई। उन्होंने मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। चुनार में विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आतंकवाद का पुतला दहन किया गया और मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इससे पहले काशी प्रांत के मंत्री सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के गंगेश्वरनाथ, सराफा बाजार, चौक बाजार, गोला बाजार, सद्दुपुर, ऐबकपुर होते हुए तहसील परिसर का चक्रमण करते तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान आरएसएस जिला प्रचारक आलोक, नगर संघ चालक गोविंद, अमित, पवन, विवेक सिंह, रामसिंह, नारायण राठी, पूर्व सभासद जगदीश गुप्ता व ज्योति प्रकाश सिंह, गौतम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें