फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रेल लाइन पर सेना के जवान का क्षत-विक्षत शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। धनही गांव के समीप रेल लाइन पर रविवार को दोपहर में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले आई कार्ड से उसकी पहचान सेना के जवान के जवान के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने परिजनाें को सूचना देकर शव को सुरक्षित पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन


धनही गांव के पास रविवार को दोपहर में 33 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। डगमगपुर स्टेशन मास्टर की सूचना पर पड़री थाने के उप निरीक्षक दयाराम यादव तथा बलराम यादव मौके पर पहुंचे। युवक के पास मिले मोबाइल फोन नंबर तथा परिचय पत्र के आधार पर परिवार वालों को सूचना दी गई। परिचय पत्र में संजीव रंजन कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी बुधौल थाना हिसुआ जनपद नेवादा बिहार लिखा हुआ है। जेब में सेना का परिचय पत्र मिला भी मिला है। पुलिस ने मोबाइल फोन नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद परिजन घर से रवाना हो गए हैं। परिजनों के आने के बाद शव की शिनाख्त कराई जाएगी। थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि संभवत: ट्रेन से गिरकर आर्मी के जवान की मौत हुई है। पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई है। परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने बताया कि सेना के जवान संजीव रंजन कुमार की चंडीगढ़ में तैनाती थी। वहां से संजीव घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें