फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नदी में नहाते समय डूबने से पांच साल के मासूम की मौत, शादी समारोह में शामिल होने आया था बालक

Sun, 14 Jul 2024 12:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में नहाते समय नदी में डूबने से एक पांच साल के मासूम की जान चली गई। घटना की जानकारी उसके साथ गए अन्य बच्चों ने घरवालों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में ननिहाल में एक शादी समारोह में शामिल होने आए पांच वर्षीय बालक की नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
बंजारी कलां गांव के बंगलहवा मोहल्ला निवासी मुनीब कोल की बेटी की बीते 12 जुलाई को शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के छापर हनुमानगंज निवासी मुनीब की बेटी छोटकी व दामाद मिथुन कोल अपने पांच वर्षीय पुत्र संदीप व परिजनों के साथ बंजारी कलां गांव आए थे। 

शादी संपन्न होने के दूसरे दिन छोटकी का पुत्र संदीप ननिहाल के अन्य बच्चों के साथ गांव स्थित सेवटी नदी के कुंडा घाट पर नहाने गया था। जहां गहरे पानी में जाने से बालक की डूबने से मौत हो गई। साथ गए अन्य बच्चे चीखते-पुकारते हुए घर पहुंचे। संदीप के नदी में डूबने की जानकारी दी। 
विज्ञापन

आनन-फानन परिजन दौड़ते हुए नदी पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद संदीप के शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृत बालक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिए बिना बालक के माता-पिता रोते बिलखते हुए शव को लेकर प्रयागराज जिला स्थित अपने घर चले गए। 

घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। मृतक बालक के पिता मिथुन कोल का कहना है कि नदी में स्नान के दौरान बेटे की मौत हो गई। शव को दाह संस्कार के लिए घर पर लेकर चले आए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें