फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन बच्चों की मां ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में फंदे से लटककर मृत चंपा देवी। स्रोत-परिवार
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव का मामला
विज्ञापन

हलिया। थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में रविवार सुबह तीन बच्चों की मां चंपा देवी (32) का शव कच्चे मकान के बड़ेर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मां का शव देखकर बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और मायके वालों को सूचना दी। चंपा देवी का पति मनोज चेन्नई में काम करता है। वह घर पर दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थी। शनिवार रात बच्चों को खाना खिलाने के बाद वह सो गई थी। रविवार सुबह बच्चे सोकर उठे तो मां का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग जुट गए। मौके पर पहुंचे ससुर सियाराम और ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने मृतका के मायके वालों को भी सूचना दी। मृतका का मायका प्रयागराज के जसरा गांव में है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने कच्चे मकान के बड़ेर में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें