उद्योग विभाग में विश्वकर्मा जयंती पर लाभार्थियों को टूल किट्स वितरण करते नगर विधायक रत्नाकर मिश
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। विश्वकर्मा जयंती व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत शुक्रवार को जिला उद्योग विभाग की ओर से नौ ट्रेडों में 207 प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को टूलकिट तथा 34 लाख रुपये मुद्रा लोन का वितरण किया गया। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत पांच लाभार्थियों को 62 लाख रुपये एवं विभिन्न बैंको की ओर से प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के तहत 30 लाभर्थियों को लगभग 125 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महाहामंत्री संतोष गोयल, इंडस्ट्रियल अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, आईआईए अध्यक्ष मोहनदास अग्रवाल समेत अन्य ने संबोधित किया। इस अवसर पर केके उमर, अशोक कुमार, विजयेश, इजहार, अनिल कुमार, रोहित समेत अन्य मौजूद रहे।
टूलकिट पाकर खुशी से खिले हुनरमंदों के चेहरे
मिर्जापुर। विश्वकर्मा जयंती व प्रधानमंत्री के जन्मदिन नि:शुल्क टूलकिट पाकर प्रशिक्षण प्राप्त विभिन्न क्षेत्रों से आए हलवाई, बढ़ई, लोहार, कुम्हार, दर्जी, नाई, सुनार, राजगिर समेत अन्य परंपरागत पेशे से जुड़े हुनरमंदों के चेहरे शुक्रवार को खुशी से खिल उठे। उक्त टूलकिट का वितरण नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल व इंडस्ट्रियल अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने किए। नगर विधायक ने कहा हुनरमंदों के भविष्य को संवारने में यह टूलकिट मिल का पत्थर साबित होगा।