फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आर्थिक तंगी से परेशान श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतक चंद्रभान मौर्य की फाइल फोटो। स्रोत परिवार
विज्ञापन
अहरौरा। आर्थिक तंगी से परेशान होकर बुधवार की दोपहर पट्टी खुर्द गांव निवासी चंद्रभान मौर्या (45) ने घर के आंगन में फंदे से लटककर जान दे दी। पहले वह बीड़ी का कारोबार करते थे। कारोबार में नुकसान होने के कारण अब वह दूसरे कारोबारी के यहां मजदूरी करते थे। भतीजे अंकित मौर्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहे की राॅड पर हुक के सहारे लटके चंद्रभान के शव को उतारा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। उनका बड़ा पुत्र अभिषेक मौर्य स्नातक की पढ़ाई करता है। इसके बाद वह ढाबे पर मजदूरी करता है। छोटी बेटी आकांक्षा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। घटना के दौरान आकांक्षा कमरे में पढ़ाई करते-करते सो गयी थी। पत्नी मीना देवी जमालपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाना बनाती हैं। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने बताया कि पट्टी खुर्द इलाके में बुधवार की दोपहर लोहे की राॅड के हुक में गमछे के फंदे से लटका शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें