अदलहाट। पथरौरा मील पर सोमवार की देर शाम ग्राइंडर मशीन से लकड़ी का प्लाई काटते समय उसकी पत्ती टूटकर पिता और बगल में खड़े उसके पुत्र के सिर में जा घुसा।
इस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर वाराणसी लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
पथरौरा मील निवासी समसाद अंसारी सोमवार की देर शाम अपने घर में लगे ग्राइंडर मशीन से लकड़ी का प्लाई काट रहे थे। उसी जगह उनका इकलौता पुत्र सरवर अंसारी (16) खड़ा था। ग्राइंडर मशीन का ब्लेड टूटकर पहले पिता के चेहरे को काटते हुए खड़े पुत्र सरवर के सिर में जा घुसा।
मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो छोटी बहने हैं। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मंगलवार की शाम को शव को कब्र में दफन कर दिया। पिता समसाद अंसारी का इलाज चल रहा है।