बरियाघाट श्रीरामलीला कमेटी तरफ से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल रामादल।-सोशल मीडिया।
बरियाघाट श्रीरामलीला कमेटी की शोभायात्रा में हनुमान, नल-नील, अंगद और जामवंत के स्वरूप में शामिल हुए बच्चे
मिर्जापुर। बरियाघाट श्रीरामलीला कमेटी की ओर से भव्य हनुमान दल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बच्चों ने हनुमान, नल-नील, अंगद और जामवंत का स्वरूप को धारण किया। डीजे की धुन पर गदाधारी हनुमान दल ने गदा भांजकर और नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया।
महिला अध्यक्ष रितु केसरवानी की अध्यक्षता में निकली शोभायात्रा का नेतृत्व महामंत्री संतोष उमर ने किया। शोभायात्रा संकटमोचन, डंकीनगंज, पेहटी का चौराहा, घंटाघर और वासलीगंज होते हुए पंचमुखी मंदिर बरियाघाट पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।