देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया 50 हजार का इनामी राकेश वर्मा। स्रोत- संंवाद
मिर्जापुर। मादक पदार्थों की तस्करी बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। देहात कोेतवाली पुलिस ने 50 हजार के इनामी गांजा तस्कर संदीप वर्मा तो चुनार थाना पुलिस ने हेरोइन बेचने की आरोपी महिला समेत दो को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक बाल अपचारी भी है।
अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ओडिशा, कानपुर से आता है गांजा, मप्र और पूर्वांचल में होती है खपत शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मादक पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद कई थानों की पुुलिस सक्रिय हुई। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि ओड़िशा से गांजा मंगाकर अंबेडकर नगर भेजा जा रहा था। इस मामले में रंजीत दुबे नवंबर में 69 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया। उसके दो साथी राकेश वर्मा और संदीप वर्मा पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को देहात कोतवाल अमित मिश्रा की टीम ने 50 हजार के इनामी राकेश वर्मा निवासी बसखारी जनपद अंबेडकर नगर को गिरफ्तार किया। उसके दूसरे साथी 50 हजार के इनामी संदीप वर्मा की तलाश की जा रही है।
.....................................
10 लाख की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
चुनार। पुलिस ने थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव से दो आरोपियों को 55 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। हेरोइन की बाजार कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों में एक बाल अपचारी भी है। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपी धौरहरा गांव की रेखा सिंह, दीपक पटेल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया 50 हजार का इनामी राकेश वर्मा। स्रोत- संंवाद