मिर्जापुर। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ट्रक, ट्रैक्टर, ट्रेलर सहित अन्य बड़े वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के लिए कछवां क्षेत्र में अभियान चलाया।
एआरटीओ विजय प्रकाश ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया जा रहा है। सभी वाहन चालक रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगा लें। अन्यथा कार्रवाई होगी। रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप न लगाने पर 10 हजार का चालान होगा। 10 से अधिक बड़े वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया।
ठंड के दौरान सड़क हादसे बढ़ जाते है। कारण कि कोहरे में सड़क पर वाहन चलाते समय आगे चल रहे वाहन नहीं दिखाई देता हैं। इससे हादसा हो जाता है।
बड़े वाहन चालक हाईवे के किनारे गाड़ी खड़ी कर देते हैं। इस कारण दूसरे वाहन टकरा जाते हैं। बीते दिनों तीन बड़े हादसे हुए। ठंड में ऐसे हादसों की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया जा रहा है। ताकि रात में हादसों में कमी आए।