फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जमा नहीं किया फॉर्म तो कट जाएंगे 3.35 लाख मतदाताओं के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की। कहा कि अभी तक की जो स्थिति है, उसमें 335839 फॉर्म नहीं भरे गए हैं। यदि मतदाता इसे नहीं भरते हैं तो संबंधित का नाम कट जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जो मतदाता पात्र हैं वे अपना फॉर्म भरकर अपने बीएलओ को उपलब्ध करा दें या अपने बूथ पर जमा कर दें। अन्यथा नई मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि फॉर्मों को मतदाता सूची से बीएलए व राजनीतिक दलों के पदाधिकारी से चेक करवा लें यदि किसी का नाम त्रुटिवश व किसी कारण से छूट गया हो तो उसे बीएलओ को बता दें ताकि उनका नाम मतदाता सूची में संशोधित करके जोड़ा जा सके। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि एसआईआर फॉर्म की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 निर्धारित है। समय रहते गांव और मोहल्लो में जागरूक करते हुए फॉर्म भरकर जमा करवाना सुनिश्चित करें। ताकि शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची बनाया जा सके। बैठक में एडीएम अजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, प्रवक्ता भाजपा ज्ञान प्रकाश दूबे, रविशंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी प्रो. बी सिंह, बसपा से सद्दाम राइन, मीडिया प्रभारी अपना दल एस शंकर सिंह चैहान, कांग्रेस पार्टी से छोटे खान, प्रवक्ता समाजवादी पार्टी अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें