फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। क्षेत्र के सक्तेशगढ़ रेलवे क्राॅसिंग के पास शनिवार की रात को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के तेज बहादुर वार्ड निवासी कमलेश रावत (55) के बेटे दीपक कुमार की शादी 16 अप्रैल को अयोध्या में तय हुई है। कमलेश अपने बेटे की शादी का कार्ड देने के लिए शनिवार को सुबह सोनभद्र के रेनुकूट अपनी बहन नीता के घर गए थे। रात में वहां से लौटते समय सक्तेशगढ़ के आगे रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में कमलेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं, पिकअप छोड़कर चालक भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की सूचना से शादी की खुशियों की जगह घर में मातम छा गया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें