फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खड़े ट्रक से टकराया डीसीएम, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुई। चुनार थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर हाईवे पर बरेवा गांव के पास रविवार को सुबह चालक को झपकी आने से डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गया। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। वहीं, डीसीएम पर सवार एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के घिनौना निवासी त्रिवेंद्र यादव (30) डीसीएम में सीमेंट चादर लादकर देवरिया जा रहा था। डीसीएम में लक्ष्मण गुप्ता (28) निवासी टिखटिया, जिला गोपालगंज, बिहार भी सवार था। रविवार को सुुबह वाराणसी-मिर्जापुर हाईवे पर चुनार थाना क्षेत्र बरेवा गांव के पास चालक को झपकी आने से डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गया। हादसे में डीसीएम चालक त्रिवेंद्र और लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टर ने त्रिवेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण गुप्ता का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने चालक के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। घायल लक्ष्मण ने बताया कि उसे नींद आ गई थी। इसलिए उसे नहीं मालूम कि हादसा कैसे हुआ। चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि चालक को झपकी आने से डीसीएम सड़क किनाने खड़े ट्रक में टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई है। परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें