मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अरगजा पांडेयपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर में भट्ठी नदी में स्नान करते समय रौनक मौर्या (5) की डूबने से मौत हो गई।
काफी देर तक बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने बताया कि वह नदी की ओर दिखाई दिया था।
आशंकावश परिवार के लोगों ने नदी में खोजबीन की तो बालक का शव मिला। गांव निवासी राकेश मौर्या का पुत्र रौनक मौर्या शुक्रवार की दोपहर में घर से कुछ दूर स्थित एक नदी में स्नान करने गया था।
स्नान करते समय वह गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। बालक दो भाईयों में छोटा था।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। विंध्याचल थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि नदी में डूबकर बालक की मौत हो गई है।