वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक जेई व उनके सहयोगी के खिलाफ बृहस्पतिवार को जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
हलिया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी बलदेव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया कि हलिया में निवर्तमान बिजली निगम के जेई सलमान अहमद वर्तमान समय में विद्युत नारायणपुर पावर हाउस पर नियुक्त है। उसके सहयोगी रामबाबू मिश्र निवासी कुडियार थाना कोराव प्रयागराज बकाये बिजली बिल के भुगतान के लिए एक लाख 96 हजार रुपये ले लिए।
बताया कि विद्युत बिल व केसीसी के पैसा माफ हो जाएगा। इसी तरह हलिया निवासी कुलदीप, संजय गिरी, नरेश दुबे तथा गुर्गी गांव निवासी उमर अली वैधा निवासी मंजू से भी 29 मार्च 24 को बकाया बिजली बिल माफ करने व केसीसी का पैसा जमा करने के लिए लिया था, लेकिन नहीं जमा नहीं हुआ। सात लोगों से पांच लाख 33 हजार 500 रुपये ले लिए। दोनों पैसा मांगने पर हीला हवाली कर रहे हंै। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ज्ञापन दिया गया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जेई और उसके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।