चुनार कोतवाली क्षेत्र के पचराव गांव के सामने विद्युत पोल में टकराई कार। स्रोत- संवाद
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पचराव गांव के सामने कछवां-चुनार घाट राज्य मार्ग 74 पर शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित कार 33 केवी विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में विद्युत पोल टूट गया। इससे मेड़िया पावर हाउस सहित दो पावर हाउस से जुड़े दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। केंद्रीय कृषि भंडार के प्रभारी प्रवीण कुमार पांडेय वाराणसी के सामने घाट क्षेत्र के निवासी हैं। वह अपनी कार से मिर्जापुर ड्यूटी पर जा रहे थे। पचराव गांव के पास पहुंचते ही कार के आगे के बाएं पहिए का टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर 33 केवी विद्युत पोल से जा टकराया। इससे पोल टूटकर गिर गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक को हल्की चोट लगी। घटना के बाद विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने में जुट गई। हादसे में बाइक सवार की मौत
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित लहुरियादह गांव के पास शुक्रवार की शाम चार बजे किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना थानांतर्गत सलैया गांव निवासी सुरेश कुमार पांडेय (55) शुक्रवार को शाम चार बजे ड्रमंडगंज क्षेत्र में स्थित रिश्तेदारी से वापस बाइक से घर जा रहे थे। रीवा मिर्जापुर हाईवे पर लहुरियादह के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश की मौत हो गई। सूचना पर थाने पर पहुंचे मृतक के जीजा चंद्रिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि सुरेश मृतक के तीन पुत्र हैं।