फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 14 जून को लगेगा रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। इसी उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट स्थित सामुदायिक भवन के वातानुकूलित हाॅल में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संगठन भागीदारी करेंगे। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। रक्त केंद्र के जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह के अंतराल पर सुरक्षित तरीके से रक्तदान कर सकता है।
हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। नियमित रक्तदान से स्वास्थ्य की जांच भी हो जाती है। विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के कृष्णनंद हैहयवंशी ने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन मरीजों की मदद की जा सकती है।
विज्ञापन

राबिन हुड आर्मी के आशुतोष दुबे ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। श्री साईं परिवार सेवा संगठन से शुभम गुप्ता ने कहाकि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो से तीन बार रक्तदान करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें