फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के सोनभद्र मार्ग पर नौडिहा लालपुर गांव के सामने सोमवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह मार्ग पर युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल और आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कर परिजनों से संपर्क कर सूचना दी।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के माधोपुर सघनगंज निवासी 35 वर्षीय राजू अपने घर से सोमवार की शाम को बाइक लेकर सोनभद्र जा रहा था। वह मड़िहान थाना क्षेत्र के नौडिहा लालपुर गांव के सामने पहुंचा था कि किसी वाहन से उसकी बाइक टकरा गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरी गाड़ी घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बजाए वहां से भाग गई। इससे हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक रात भर मार्ग पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। सुबह लोगों ने सड़क किनारे खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल और आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें