फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 126 साल से दशहरे पर रावण का सिर कलम करने की परंपरा

विज्ञापन
ड्रमंडगंज में तैयार रावण का पुतला (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
ड्रमंडगंज की अनूठी परंपरा, दहन के लिए अलग से बनाया जा रहा रावण का पुतला
विज्ञापन

ड्रमंडगंज। आमतौर पर दशहरे पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है, लेकिन ड्रमंडगंज में उसका सिर कलम करने की परंपरा है। यहां करीब 126 वर्षों से दशमी के दिन रावण का सिर कलम किया जाता है। इसी अनूठी परंपरा के कारण ड्रमंडगंज का दशहरा अपनी खास पहचान रखता है।
लोहे से बने 25 फीट ऊंचे रावण का सिर कटने का दृश्य देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। इस बार दशहरा मैदान में परंपरा को जीवंत रखने की तैयारियां तेज हो गई हैं। रिमोट से संचालित इलेक्ट्रॉनिक रावण के निर्माण के साथ ही दहन के लिए अलग से पुतला भी तैयार कराया जा रहा है। इस तरह इलेक्ट्रॉनिक रावण का सिर कलम करने और रावण दहन की रस्म अलग-अलग पुतलों के जरिए पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता गुड्डू ने बताया कि कारीगर दुल्लीचंद बिंद की देखरेख में इलेक्ट्रॉनिक रावण और दहन के लिए कागज के पुतले का निर्माण कराया जा रहा है। शारदीय नवरात्र की दशमी की शाम ड्रमंडगंज के दशहरा मैदान में भगवान राम और लंकापति रावण के बीच महायुद्ध का मंचन होता है। इस दौरान रिमोट से संचालित रावण का सिर कलम किए जाने का दृश्य लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें