फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। विचार क्रांति अभियान के तहत शांति कुंज हरिद्वार के निर्देशन में प्रज्ञा मंडल अहरौरा की ओर से चार दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ मंगल कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। यात्रा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्राणवान टोली मंगल कलश को लेकर विभिन्न संस्कारों के साथ प्रात:काल नगर भ्रमण को निकली।
विज्ञापन

इस अवसर पर अहरौरा के पट्टीकला स्थित नारायण वाटिका में विधि-विधान से कन्या पूजन, कलश स्थापना, गोद भराई का संस्कार पूर्ण कराया गया। तत्पश्चात् महिलाएं और कन्याएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण को निकलीं। मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ नारायण वाटिका से होते हुए टिकरा खरंजा, सत्यानगंज, नई बाजार, बस स्टेशन, चौक, तकिया, खरंजा, गोला पांडेय जी तिराहा होते हुए पट्टी कला स्थित नारायण वाटिका परिसर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस कार्यक्रम में नगर पालिका इंटर, नवीन शिक्षा निकेतन, सबड्रीम स्कूल, गंगा देवी बालिका विद्यालय, जय हिंद इंटर कालेज, वीणा इंगलिश स्कूल, कालीदास शिक्षण संस्थान और वनस्थली महाविद्यालय की छात्राओं के अलावा नगर क्षेत्र की महिलाएं प्रज्ञा मंडल चकिया, पड़ाव, दुलहीपुर, राजूपुर एवं अन्य गायत्री परिवार के परिजनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ता गोष्ठी, पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं संगीत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गायत्री परिवार के लोगों ने विचार व्यक्त किए। मंगल यात्रा में प्रज्ञा मंडल अहरौरा के सुभेंद्र जायसवाल, शारदा सिंह, जय शंकर प्रसाद, महेंद्र केशरी, संतोष जायसवाल, पारसनाथ, अरविंद अग्रहरि, मनोज साह, मनोज अग्रहरि, नारायण सिंह केशरी, छोटेलाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें