फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवर वाटर लिफि्टिंग प्लांट का कुलपति आज करेगें उद्घाटन

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा स्थित दक्षिणी परिसर में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति डा लालजी सिंह 23 नवंबर को लोअर खजुरी रीवर वाटर लिफि्टिंग प्लांट का उद्घाटन करेगें। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विशेष कार्याधिकारी प्रो राम प्रताप सिंह द्वारा आयोजित बैठक में दिशा निर्देश दिया गया। श्री सिंह ने कहा कि दक्षिणी परिसर में जल की अत्यंत कमी थी। जल शोघन सयंत्र के चालू हो जाने से पीने को शुद्ध पेयजल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक व कर्मचारीगण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूरे मनोयोग से लगें।
विज्ञापन

श्री सिंह ने कहा कि दक्षिणी परिसर को एक बेहद संगठित, सुव्यवस्थित शैक्षणिक परिसर के रुप में विकसित करने तथा मालवीयजी के मूल्यों को छात्रों में स्थापित करने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रो गुरु प्रसाद यादव, प्रो आरपी शुक्ला, प्रो एसपी सिंह, नृपेंद्र वीर सिंह, डा एडी राय, डा अनिल सिंह आदि रहे। यह जानकारी दृगबिंदु मणि सिंह ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें