फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकाें की भिड़ंत में एक की मौत,

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज। मिर्जापुर गोपीगंज मार्ग पर चील्ह थाना क्षेत्र के ननवदपुर गांव के पास गुरुवार अपराह्न करीब एक बजे दो बाइकाें की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकाें ने युवक को इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चेतगंज चौकी क्षेत्र के अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव निवासी मनोज कुमार यादव 20 वर्ष पुत्र नन्हे यादव गुरुवार को दोपहर बारह बजे बाइक से पत्नी को लेकर मवैया स्थित इलाहाबाद बैंक में खाता खोलवाने गया था। खाता खोलने के लिए बैंक कर्मियाें ने उससे कुछ कागजात मांगे थे जिसे ले कर वह दोबारा बैंक जा रहा था। मनोज की बाइक चेतगंज चौकी क्षेत्र के ननवदपुर गांव के पास पहुंची तभी मिर्जापुर से गोपीगंज की ओर जा रहे एक अपाचे बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनाें युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणाें की मदद से दोनाें को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल युवक मोनू जायवाल (22 वर्ष) निवासी खम्हरिया जिला संतरविदास नगर को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनाें में कोहराम मच गया। परिजनाें ने बताया कि मनोज घर का इकलौता लड़का था। वह छह बहनाें का इकलौता भाई भी था। युवक की शादी 29 अप्रैल वर्ष 2009 में नीलू यादव निवासी दुबानी के साथ हुई थी। उसका गवना 2011 में हुआ और गवना में ही उसे हीरो होंडा सीडी डीलक्स बाइक मिली थी।

बाइक की चपेट में आकर अधेड़ घायल
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव निवासी रामसूरत 50 वर्ष पुत्र कतवारू साइकिल से बाजार जाने के लिए घर से निकला था। वह गांव से कुछ दूर पर ही पहुंचा था तभी गांव निवासी एक बाइक सवार युवक आ गया। जिसकी चपेट में आकर अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनाें ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रशांत यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें