फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयसराम अध्यक्ष व लाल बहादुर बने उपाध्यक्ष

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। सहकारी संघ अहरौरा का चुनाव मंगलवार को सकुशल संपन्न हो गया। जिसमें अध्यक्ष जयसराम सिंह, उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय सहकारी समिति अहरौरा से पांच संचालक, घाटमपुर से तीन, सोनपुर से तीन तथा दो व्यक्तिगत और एक नामित संचालक ने मतदान में भागीदारी किया। जिसमें अध्यक्ष जयसराम सिंह को दस, उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह को दस मत मिले जिन्हें निर्वाचित घोषित किया। इस मतदान में कुल 16 संचालकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला सहकारी संघ के प्रतिनिधि के रुप में राजेश्वर सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह और धनई सिंह तथा केंद्रीय उपभोेक्ता भंडारण के लिए जया पटेल व विकास सिंह, जिला सहकारी संघ के लिए सीताराम, हरिचरण सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, चंद्रजीत सिंह के अतिरिक्त क्रय विक्रय अहरौरा के लिए धनई व भागवत सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सोनपुर क्षेत्रीय सहकारी समिति में संचालक मंडल के लिए हुए चुनाव के दौरान राजेश्वर सिंह, शरद पटेल, भागवत सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर विजय हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें