फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानस मर्मज्ञ राम किंकर उपाध्याय की जयंती मनी

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। पं. राम किंकर उपाध्याय विद्यापीठ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के हाल में भाजपा नेता अनुराग सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में स्थित हनुमान जी के मंदिर में शृंगार पूजन भी हुआ।
विज्ञापन

अनुराग सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है तथा उनमें अपनी छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग व मनमोहक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया। छात्र छात्राओं ने लोक गीत, ब्रज गीत, डांडिया नृत्य के साथ ही छोटे छोटे चुटकुले का व्यंग्यात्मक कार्यक्रम का आयोजन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सामुहिक नृत्य पर दर्शक झूम उठे। तालियों के साथ बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। इस मौके पर राम नरायण सिंह एडीजी, ओम प्रकाश सिंह, रमा शंकर सिंह, राकेश सिंह, बीके सिंह, महेंद्र पुजारी, विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें