फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में दुरुस्त हुए वोटरों के ब्योरे

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। चुनार विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में संशोधन के लिए शनिवार को पीडीएनडी इंटर कालेज लगे मतदाता शिविर में विभिन्न संशोधनों के लिए सत्रह सौ अधिक फार्म जमा किए गए।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी/ तहसीलदार चुनार मनोज कुमार राय ने बताया कि चुनार विधानसभा में मड़िहान विधान सभा का भी कुछ इलाका शामिल है। कहा कि शिविर में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए निर्धारित प्रारूप 6 के कुल 788 फार्म प्राप्त हुए। इसी प्रकार नाम हटाने के कुल 330 व नाम व पते में संशोधन के लिए 652 फार्म प्रारूप आठ के आए। शिविर निरीक्षण के लिए नायब तहसीलदार आरके सिंह, राजमन व अजय पांडेय मौजूद रहे। शिविर में कुल नौ टेबुल पर 474 बूथ लेबल अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी। मतदाताओं की सुविधा के लिए आधा दर्जन हेल्प टेबुल की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें