फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं से कर्तव्यनिष्ठ बनने का आह्वान

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के सेंट मेरीज स्कूल परिसर में चल रहे ग्यारहवें धर्मप्रांतीय युवा सम्मेलन का समापन गुरुवार को हुआ। तीन दिवसीय युवा सम्मेलन में विभिन्न जिलों के लगभग तीन सौ प्रतिभागियों ने भाग लेकर मसीह में अपने विश्वास को मजबूत किया। समापन समारोह में इलाहाबाद स्थित साधना सदन के निदेशक फादर सेबास्टियन फ्रांसिस ने अपने संबोधन में युवाओं को कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन

युवा सम्मेलन का समापन इलाहाबाद धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप इसिडोर फर्नांडिस ने किया। समारोह में विद्यालय के बच्चों ने अपने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया। समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कानपुर के सन्नी शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर अग्नेस पीटर, सचिव पद पर अभिषेक प्रकाश, उपसचिव पद पर मिर्जापु़र की सुषमा तथा युवा प्रतिनिधि पद पर फैजाबाद के काल्विन राज को सर्वसम्मति से चुना गया।
समारोह के दौरान धर्मप्रांत के युवा निदेशक फादर विंसेट परेरा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। युवा सम्मेलन की सफलता पर उन्होंने मेंट मेरीज स्कूल के प्रिंसिपल फादर विलियम मथायस, सत्य प्रकाश, टोमी जार्ज, सतीश यादव, माथ्यु, इस्माईल एवं उनके साथ जुड़े हुए सेंट मेरीज स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान आमंत्रित विद्वान वक्ताओं ने समाज निर्माण में मसीही योगदान को सराहते हुए युवाओं से देश निर्माण में अग्रसर होने को कहा। इस अवसर पर धर्मप्रांतीय युवा निदेशक फादर परेरा ने आयोजकों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अनेक वक्ताओं ने अपने संबोधन द्वारा युवाओं को अपने विश्वास में दृढ़ होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें