फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न दुर्घटनाओं में सात लोग घायल

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद में बुधवार व गुुरुवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। जानकारी होने पर कुछ घायलाें को ग्रामीणाें तो कुछ को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां कुछ घायलाें को उपचार के बाद छोड़ दिया गया तो कुछ को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली के पथरहिया इलाके में बुधवार को बिहार के सासाराम थाना विक्रमगंज चंदकी गांव निवासी हरिहर तिवारी 70 वर्ष पुत्र हृदयानंद बुधवार को किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगाें ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र में गुरुवार की है पथरहा गांव निवासी रामभजन 23 वर्ष पुत्र राधेश्याम भी किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। तीसरी घटना मडि़हान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव की है। गांव निवासी गजराज 45 वर्ष पुत्र बाबा प्रधान व रविशंकर कोल पुत्र सुरेश कोल बुधवार को बाइक से बाजार जा रहे थे और तभी गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। ग्रामीणाें ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

चौथी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यकन्या स्कूल के पास की है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज मोहल्ला निवासी शिवा गुप्ता 18 वर्ष पुत्र रमेश बाइक लेकर दोस्तोें से मिलने जा रहा था। आर्यकन्या स्कूल के पास एक बालक अचानक सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पांचवीं घटना पड़री थाना क्षेत्र के अक्सौली गांव की है। गांव निवासी राधारानी 15 वर्ष गुुरुवार की सुबह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। छठवी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहा स्थित डीआईजी कालोनी के सामने घटी। संतरविदास नगर थाना औराई महराजगंज निवासी अनुज अग्रहरी 30 वर्ष पुत्र विजय अग्रहरी दीपावली के त्योहार पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव निवासी मुकेश्वर अग्रहरी अपने मामा के यहां आया था। गुरुवार को भैयादूज का त्योहार होने पर वह अपनी मामी को छोड़ने के लिए उसके मायके जा रहा था। बाइक जैसे ही फतहां के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे बाइक से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें अनुज व तथा उसकी मामी सुनीता अग्रहरी 25 वर्ष पत्नी मुकेश्वर अग्रहरी घायल हो गए। जिन्हें लोगाें ने चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें