फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें निचले इलाकों में पानी भरा

Thu, 23 Aug 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से नगर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। इससे लोगाें को आने-जाने में काफी फजीहत हुई। नगर निचले इलाकों में लोगाें को घुटने भर पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कलेक्ट्रेट परिसर और सदर तहसील परिसर समेत तमाम भवनों में में एकत्रित हो गया था, जिससे लोग काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही आसमान में काले-काले बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे थे। साढ़े दस बजते-बजते इंद्रदेव इस कदर मेहरबान हुए कि नगर के कई इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। अपराह्न एक बजे के बाद बारिश के थमने के बाद नगर के भटवा की पोखरी, आर्यकन्या रोड, बेलतर, डंकीनगंज, इमामबाड़ा सहित नगर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। स्कूल से छूटने के बाद छात्र-छात्राएं सड़क पर लगे घुटने भर पानी के बीच से होकर अपने घराें के लिए रवाना हुए। छोटे बच्चे खास तौर पर परेशान रहे। सड़क पर पानी एकत्रित होने से साइकिल व रिक्शा चालकों सहित वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। आर्यकन्या पाठशाला इंटर कालेज की छुट्टी होने के बाद छात्राओं को मजबूरी में घुटने भर पानी के बीच से होकर अपने घराें को जाना पड़ा, वहीं विद्यालय की छोटी छात्राओं को लेने के लिए उनके अभिभावक वाहन लेकर आए हुए थे। नालियों के जाम होने से पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही थी। जलभराव से कई मार्गों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें