फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके पर मिला अधेड़ का शव

Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव के पास स्थित शराब की दुकान के सामने मंगलवार की सुबह एक अधेड़ की लाश पाई गई। शव मिलने की खबर लगते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त ढोल्लन बियार 55 वर्ष निवासी जमालपुर सरैया के रूप में की गई।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमालपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव में 26 जुलाई को खेेत में मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षाें में जमकर मारपीट हो गई थी, जिसमें ढोल्लन बियार 55 वर्ष सिर में चोट लगने से घायल हो गया था। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली थी। गंभीर रूप से घायल ढोल्लन को जिला अस्पताल भेजा गया था। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकाें ने उसे बीएचयू भेज दिया था। सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे ढोल्लन अस्पताल में बिना किसी को बताए निकल गया।
बताया जाता है कि अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी रम्मन बियार के यहां ढोल्लन की पुत्री की शादी हुई है। ढोल्लन बीएचयू से भाग कर सीधे बरईपुर गांव पहुंचा था। रात में पहुंचने पर वह शराब के ठेके पर गया और जहां उसने थोड़ी सी शराब पी। मंगलवार की सुबह उसी शराब की दुकान के पास वह मृत पाया गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामनरेश यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तभी थानाध्यक्ष जमालपुर भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर पर टांके लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें