मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, श्री अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज एवं सराफा व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान जिले के 23 पुलिस अधिकारियाें को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस-व्यापारी संगोष्ठी व सम्मान समारोह में कहा गया कि व्यापारियाें की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
नगर के गणेशगंज स्थित सोनी धर्मशाला हाल में आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि आपराधिक घटनाआें से पुलिस टीम लगातार लड़ रही है और उनका पर्दाफाश भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग की सुरक्षा के लिए पुलिस का हर जवान सदैव तत्पर है। ऐसे आयोजन से पुलिस व व्यापारी वर्ग के संबंध प्रगाढ़ होंगे। विशिष्ट अतिथि उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि ने कहा व्यापारी समाज पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है, जिसका प्रमाण आज इस सम्मान समारोह में दिखाई पड़ रहा है। विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी अजय सिंह ने भी व्यापारी समाज के हित की बात कही। कार्यक्रम में व्यापारियाें व पुलिस अधिकारियाें ने चर्चाएं साझा की। तत्पश्चात् आपराधिक घटनाआें का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम के 23 सदस्याें को सम्मानित किया गया। पुलिस टीम के गुडवर्क को लीड करने वाले पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह का भी व्यापारियाें ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मोहन लाल सोनी ने तथा संचालन उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री संजय सिंह गहरवार ने किया।
इस दौरान बद्री प्रसाद सोनी, कृष्णा सोनी, अमित श्रीनेत, रामबाबू कसेरा, सोनू सोनी, रविंद्र जायसवाल, शैलेंद्र अग्रहरि, राहुल बरनवाल आदि लोग मौजूद रहे ।