फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को बचाने में सास की जलकर मौत

Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
छानबे। विंध्याचल थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानाें पर हुई घटनाओं में शुक्रवार की रात आग में झुलसकर दो महिलाओं की मौत हो गई। मरने वाली एक महिला का बेटा और बहू भी गंभीर रूप से झुलस गए। आग की चपेट में आई बहू को बचाने के प्रयास में महिला की भी जलकर मौत होना बताया जा रहा है। उधर मां और पत्नी को बचाने में युवक भी झुलस गया। दंपति को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विजयपुर गांव निवासिनी कुसुम देवी पत्नी बैजनाथ शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे गृह कलह से उबकर आग लगा लिया। बहू को आग की लपटाें से घिरा देखकर सास दुर्गा देवी पत्नी रामखेलावन बचाने के लिए पहुंची जिससे बहू लिपट गई। इससे दोनाें गंभीर रूप से झुलसने लगे। शोरगुल सुनकर पहुंचे बैजनाथ भी उनको बचानेे के चक्कर में झुलस गया। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुुंची गैपूरा पुलिस ने तीनोें को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां दुर्गादेवी 65 वर्ष ने दम तोड़ दिया। वहीं बहू कुसुम और पुत्र बैजनाथ को चिकित्सकाें ने अस्पताल में भर्ती करा लिया।
उधर दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के बभनी मुचलके परवा में घटी। गांव निवासिनी सरोजा देवी 28 वर्ष पत्नी अनिल कुमार भी पारिवारिक कलह के चलते शुक्रवार की रात आग लगाकर गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी होने पर परिवार के लोगाें ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें