फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कालेज पहुंची नैक की टीम

Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण करने के लिए तीन सदस्यों का दल गुरुवार को महाविद्यालय पहुंचा। टीम के सदस्य तीन दिनों तक महाविद्यालय का निरीक्षण कर अपने सुझाव शिक्षकों और छात्रों को देंगे।
विज्ञापन

जांच दल का नेतृत्व कर रहे पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक जम्मू कश्मीर प्रो. एनडी वानी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. एसपी सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. एसके पांडेय ने पहले दिन रसायन और वनस्पति विज्ञान विभाग का गहन निरीक्षण किया। वर्षों से बंद लाइब्रेरी चलाने के निर्देश दिए। वहीं पुराने छात्रों और अभिभावकों से मिल कर शिक्षा के गुणवत्ता को जाना।
इसके बाद एनसीसी, रोवर्स, रेंजर्स के सदस्यों से मिल कर उनके प्रगति और क्रिया कलाप की जानकारी ली। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित राजकीय महाविद्यालय मंगरहा, अदलहाल और सेवापुरी वाराणसी के प्राचार्यों से भी वार्ता की। यहां पहुंचने पर टीम की अगवानी प्राचार्य डा. विजय सिंह राघव ने किया।
विज्ञापन

तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्य के दौरान राष्ट्रीय मूल्यांकन एंव प्रत्यायन परिषद नैक के सदस्य महाविद्यालय के शिक्षा के स्तर को सुधारने और छात्रों को बेहतर शिक्षा देने पर अपनी कार्ययोजना बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें