फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ और थानाध्यक्ष के कार्यक्षेत्र बदले

Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए बुधवार की देर रात तीन सीओ व तीन थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में परिर्वतन किए।
विज्ञापन

एसपी राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव ने सीओ आपरेशन श्वेता श्रीवास्तव के लंबी छुट्टी पर चले जाने के कारण बुधवार की रात तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। सीओ सदर गीजाजंलि सिंह को श्वेता की जगह क्षेत्राधिकारी आपरेशन बना कर भेजा गया है। सीओ के रूप में कार्य कर रहे सूर्य प्रकाश शाही को सीओ सदर बनाया गया है। वहीं एक और अतिरिक्त सीओ को सीओ यातायात, सीओ लाइन तथा सीओ आफिस बनाया गया है।
उधर, तीन थानाध्यक्ष के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए जमालपुर थानाध्यक्ष रामनरेश यादव को मड़िहान का थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि मड़िहान के थानाध्यक्ष इंद्रभूषण यादव का स्थानांतरण सोनभद्र हो जाने के कारण उनको कहीं पर तैनाती नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष जिगना आरके सिंह को जमालपुर थानाध्यक्ष की कमान साैंपी गई है जबकि उनके स्थान पर अदलपुरा चौकी पर तैनात रहे उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह को जिगना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें