फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दूकानाें के तोड़े शटर

Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। चोरों ने शनिवार की रात लहंगपुर बाजार की तीन दुकानाें के शटर तोड़कर चोरी की कोशिश की। सुबह टूटे शटर देख कारोबारी परेशान हो गए। हालांकि दूकानों में चोरी नहीं होने पर पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

नगर निवासी संजय स्वर्णकार की लालगंज के लहंगपुर बाजार में सराफा की दूकान है। उसी के पास लहंगपुर निवासी एक व्यक्ति ने कुमार मेडिकल स्टोर के नाम से दूकान खोली है। बगल में तेंदुआ निवासी सीताराम की जनरल स्टोर की दूकान है। शनिवार की रात तीनाें व्यवसायी अपनी-अपनी दूकान बंद कर घर चले गए। सुबह दूकान खोलने पहुंचे तो देखा कि उनके दूकान के शटर का ऊपरी हिस्सा टूटा है। लोगाें ने तत्काल शटर में लगा ताला खोल कर भीतर रखे सामानाें की जांच की तो पाया कि एक भी सामान चोरी नहीं हुआ है। सभी सामान पाकर दूकानदाराें ने राहत की सांस ली। बताया गया कि चोर देर रात उनकी दूकान पर पहुंचे होेंगे और शटर के ऊपरी हिस्से को तोड़ कर चोरी का प्रयास किए होंगे लेकिन इसी दौरान गश्ती पुलिस रास्ते से गुजरी होगी अथवा किसी ग्रामीण की नींद खुल गई होगी जिससे वह भा गए। लहंगपुर चौकी इंचार्ज वैभव सिंह ने कहा कि तीनाें दूकानाें में चोरी नहीं हुई है, केवल उनका शटर टूटा है। दूकानदाराें की तरफ से घटना की कोई सूचना चौकी में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें