मिर्जापुर। सोन लिफ्ट को 132 केवी उपकेंद्र से बिजली देने की संस्तुति मिल गई है। इससे किसानों को सिंचाई में आसानी होगी। यह संस्तुति जिलाधिकारी के अनुरोध पर इलाहाबाद में समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने दी है।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने 21 जुलाई को इलाहाबाद में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव को सोन लिफ्ट में लो वोल्टेज रहने की समस्या से अवगत कराया। बताया कि सोन लिफ्ट में छह पंप लगे हैं। जिससे मिर्जापुर और सोनभद्र के किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। मगर बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं होने और वोल्टेज होने के कारण दो पंप ही चल पात थे। इससे टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है।
पानी टेल तक नहीं पहुंचने से दोनों जनपदों के किसानों को सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। जिस पर मुख्य सचिव ने 132 केवी उपकेंद्र की संस्तुति कर दी है। यहां से बिजली मिलने से अब सोन लिफ्ट के चार पंप चलने लगेंगे। बता दें कि गत दिनों आयोजित किसान दिवस में किसानों ने सोन लिफ्ट पर लो वोल्टेज बिजली होने की शिकायत की थी।