फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री सेतु की मरम्मत शुरू

Sat, 05 Apr 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/चील्ह। 18 दिनाें बाद लखनऊ से आई इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर से शास्त्री सेतु के जर्जर हिस्से का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। टीम के सदस्याें ने बताया कि शनिवार की शाम तक जर्जर खंभे में नई बेयरिंग लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले पुल के नीचे पाइट बांधना शुरू किया। इसके बाद जर्जर खंभे में बेयरिंग लगाने के लिए कार्य प्रारंभ किया। टीम के इंजीनियर ने बताया कि लखनऊ से नई बेयरिंग लाया गया है। शनिवार की दोपहर तकखंभा नंबर 15 में बैठा दिया जाएगा। बेयरिंग बैठते ही देर रात तक आवागमन शुरू हो जाएगा। बताया कि पुल के छह और खंभाें की बेयरिंग जर्जर हैं। उसको बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। वर्तमान में एक खंभे की बेयरिंग बदलने का आदेश है। जबकि जर्जर खंभाें की छह और बेयरिंग को बनाने के लिए कहा गया है। बताते चलें कि 17 मार्च की रात शास्त्री सेतु के खंभा नंबर 15 की बेयरिंग जर्जर होने के कारण टूटकर गंगा में गिर गई थी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें