मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा में बुधवार को केबी कालेज में 13 तथा केजीएस जोपा में दो परीक्षार्थी पकड़े गए। बुधवार को बीए प्रथम वर्ष प्राचीन इतिहास, बीए द्वितीय वर्ष प्राचीन इतिहास व बीए तृतीय वर्ष राजनीति शास्त्र व बीकाम की परीक्षा हुई।
विकास खंड छानबे के जोपा स्थित केजीएस महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष मेजर डा. वीसी कौशिक ने बताया कि बुधवार को दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। मुसफ्फरगंज स्थित केबी कालेज में मुख्य नियंता डा. करनैल सिंह के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल ने 13 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। जिसमें पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष प्राचीन इतिहास की परीक्षा में 11 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष प्राचीन इतिहास की परीक्षा में दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। प्राचार्य डा. प्रफुल्ल सिंघानिया के अनुसार पहली पाली में 1154 तथा दूसरी पाली में 533 परीक्षार्थी परीक्षा मेें सम्मिलित हुए। भरुहना स्थित जीडी बिनानी के परीक्षा प्रभारी डा. ध्रुवजी पंाडेय के अनुसार पहली पाली में 809 तथा दूसरी पाली में 236 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।