मिर्जापुर। उ.प्र. विकलांग सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के साथ अन्याय किए जाने से अवगत कराया। पत्रक के माध्यम से कहा गया कि सात दिसंबर को पेट्रोल टंकी सिविल लाइन से ओलियरघाट तक अतिक्रमण हटाने के दौरान जिला अस्पताल के पास भेदभाव पूर्ण तरीके से कार्य कराते हुए गरीबों के साथ अन्याय किया गया। समिति के लोगों ने मामले की जांच कराने की मांग जिलाधिकारी से की है। इस दौरान जटाशंकर जहरीला, संजीव गुप्त, राकेश विश्वकर्मा, भोलेशंकर तिवारी, नीरज चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक किशन चौरसिया के आवास पर हुई। बैठक में छात्रों ने कहा कि नगर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव बरता जा रहा है। गरीबों को निशाना बना कर जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। जबकि बाहुबली द्वारा किए गए अतिक्रमण और सरकारी भूमि पर जबरन कब्जे की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मांग की गई कि अतिक्रमण विरोधी अभियान मात्र दिखावे के लिए न चलाया जाए।
इस अवसर पर विशाल
कुमार गुप्त, शिवम अग्रहरी, कृष्ण कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह पटेल
आदि रहे।