फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने अराजक तत्वों पर की कार्रवाई की मांग

Fri, 13 Dec 2013 05:44 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कालेज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयाकांत दूबे ने गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। छात्रों ने पठन पाठन को सुचारु रूप से संचालन के लिए अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जयाकांत ने कहा कि वर्तमान में अराजकता के कारण महाविद्यालय में पठन पाठन बाधित हो रहा है। लोकहित में आम जनमानस अराजकता के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से आशा लगाए हुए हैं। चुनाव में परिणाम आने के बाद से पराजित पक्ष एसडीएम और प्रशासन के ऊपर पथराव तथा लालगंज बाजार में जाम लगाकर दबंगई करते हुए पुर्नमतगणना की मांग कर रहा है। पराजित पक्ष के दबाव में प्रशासन ने पुर्नमतगणना भी कराया और परिणाम आने के बाद मुझे और अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर पुलिस सुरक्षा में घर भेजा। कहा कि पुलिस की नरमी के कारण पराजित पक्ष अराजकता का पर्याय बन गए है। अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत कराने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे छात्रों में काफी नाराजगी है। पत्रक सौंपने वालों में शुभम अग्रहरि, वीरेंद्र गिरि, अभिषेक उपाध्याय, संजय सिंह, योगेश कुमार दूबे, आशीष मिश्रा, आशुतोष गिरि, दीपक मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, अमित दूबे, अजित उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार मिश्र, नितेश कुमार मिश्र, अनिश शुक्ला, ऋतुराज शुक्ला, विरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें