फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतल उद्योग को किया जाएगा प्रोत्साहित

Thu, 12 Dec 2013 05:44 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश में सपा की जो पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है, वह व्यापारियों के वोट व सहयोग से बनी है। प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के हिताें के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं हैं। जनपद के पीतल बर्तन उद्योग को और प्रोत्साहित किया जाएगा। व्यापारी लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरे मनोयोग से जुटें। उक्त बातें कसरहट्टी सोनवर्षा स्थित रामटेक मंदिर पर आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री व्यापार कर सुरेंद्र मोहन अग्रवाल ने कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारियों ने श्री अग्रवाल को पत्रक सौंप कर पीतल बर्तन को वैट से मुक्त करने की मांग की। श्री अग्रवाल ने कहा कि यदि 2014 में मुलायम सिंह यादव देश के प्रधानमंत्री बने तो व्यापारियों की समस्याओं का पूर्णरूपेण निदान होगा। व्यापारी केंद्र में सपा सरकार बनाने में सहयोग करें। कहा कि वह पूरे प्रदेश में भ्रमण कर रहे हैं और व्यापारियों को लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट और प्रोत्साहित कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव अनूप शुक्ला ने की। इस दौरान हरिओम कसेरा, रूपेश कुमार, किशन कसेरा, राजू अग्रवाल, शंभू नाथ, विनोद कुमार, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें