फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरुहना चौराहे से हटाया अतिक्रमण

Thu, 12 Dec 2013 05:44 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से लोगाें को निजात दिलाने की नगर मजिस्ट्रेट ने ठान ली है। बुधवार को नगर के भरुहना चौराहे पर हुए अतिक्रमण को हटवाते हुए उन्होंने दोबारा ऐसा करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी। कहा कि जब तक जाम की समस्या से लोगाें को निजात नहीं मिल जाएगी, तब तक अभियान अनवरत चलता रहेगा।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट दयाशंकर पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को नगर के भरुहना चौराहे पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। करीब दो घंटे तक चले अभियान के दौरान पहलवान बाबा मंदिर से बलदेवजी के मंदिर तक अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान चौराहे पर अफरातफरी का माहौल रहा। दुकानदार अपनी-अपनी गुमटी हटवाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। वहीं बुलडोजर उनके मड़हे आदि को नोचने में लगे थे। लावारिस गुमटी व अन्य सामानाें को बुलडोजर से तोड़वा कर नगर पालिका ले जाया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि कुछ लोगाें ने शिकायत की थी कि चौराहे पर मौजूद दुकानाें पर बैठ कर अराजकतत्व कालेज में पढ़ने जाने वाली छात्राओं से छेड़खानी करते रहते हैं। विरोध जताने पर मारपीट भी कर लेते हैं। इसे देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। देहात कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने भरुहना चौराहे पर एक फौव्वारा लगाने का सुझाव नगर मजिस्ट्रेट को दिया। कहा कि इसके लगने से चौराहा सुंदर दिखेगा। देहात कोतवाल के सुझाव पर नगर मजिस्ट्रेट ने अमल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें