फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 10 Dec 2013 05:43 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर (ब्यूरो)। किराएदार द्वारा मकान पर कब्जा करने के विरोध में लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मकान मालिक के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को पत्रक सौंपकर घर को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण मूलचंद्र ने कहा कि वह गरीब मजदूर है। उसके मकान में मझियार गांव निवासी श्याम लाल किराए पर रहता था। मूलचंद्र का आरोप है कि किराएदार श्यामलाल मकान पर कब्जा करने की नियत से वहां रह रहे अन्य किराएदारों को मकान छोड़ने की धमकी दिलवा रहा है। कहा कि मनबढ़ द्वारा मकान को बैनामा करने के लिए बार बार दबाव बनाया जा रहा है। जिससे पूरा परिवार भयग्रस्त है। मांग किया कि श्याम लाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जान माल की सुरक्षा की जाए।। प्रदर्शन के दौरान सीता देवी, कलावती देवी, मूल चंद्र, शीला, राजकुमारी, सरोजा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें