फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सीय सुविधाआें का टोटा

Mon, 09 Dec 2013 05:43 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
छानबे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई सहित क्षेत्र के विजयपुर, नरोईया, विरौरा, अकोढ़ी, बिहसड़ा स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सीय सुविधाओं का टोटा है। अस्पताल में न तो एक्सरे की और न ही पैथालाजी एवं अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है। स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला चिकित्सक के न होने से मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जनता ने स्वास्थ्य केंद्रों की दशा में सुधार कराने की मांग कई बार की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई में स्थाई महिला चिकित्सक के न रहने से महिलाओं को भटकना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा पर एक महिला चिकित्सक की नियुक्ति की गई, लेकिन वह भी प्रतिदिन नहीं आती हैं। केंद्राें पर जांच के नाम पर महज खानापूर्ति ही की जाती है। जांच के लिए गरीब मरीजों को मिर्जापुर स्थित जिला चिकित्सालय ही जाना पड़ता है। कमोबेश यही हाल क्षेत्र के कई प्राथमिक एवं नया प्राथमिक चिकित्सालयों की भी है। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहसड़ा, बिरौरा, नरोईया, अकोढ़ी आदि में विद्युत व्यवस्था न होने से जहां रात के समय में अस्पताल में अंधेरा रहता है, वहीं दूसरी ओर पानी की भी समस्या बनी रहती है। पानी बिजली न होने से डाक्टर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल में रात्रि के समय विश्राम करने से कतराते हैं। क्षेत्र के राजेंद्र प्रसाद, हरषू प्रसाद दूबे, राकेश मिश्र, साहब लाल शुक्ल, रवि शंकर, मंगल सिंह, रिंकू सरोज, सुदामा सिंह, सुरेंद्र तिवारी, नंदलाल, शिवलखन बिंद सहित कई ग्रामीणाें ने स्वास्थ्य केंद्राें की दशा में सुधार कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें