फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड बंद होने से निजी पैथालाजियों की चांदी

Fri, 06 Dec 2013 05:43 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड बंद होने से नगर के निजी पैथालाजी वाले चांदी काट रहे हैं। चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड बंद होने का फायदा उठाते हुए निजी पैथालाजी में अल्ट्रासाउंड के नाम पर मरीजों से मनमाना पैसा वसूला जा रहा है। मरीज भी मरता क्या न करता वाली स्थिति में इलाहाबाद या वाराणसी जाने से बचने के लिए मुंहमांगी कीमत अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय में रेडियोलाजिस्ट के पद पर तैनात चिकित्सक रवीश चंद्र राय के 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाने से अल्ट्रासाउंड बंद चल रहा है। अल्ट्रासाउंड बंद होने के कारण पूरे जिले से आने वाली गर्भवती महिलाओं समेत अन्य महिलाओं को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। चिकित्सकाें द्वारा अल्ट्रासाउंड लिखे जाने पर महिलाएं निजी पैथालाजी में जाने को मजबूर है। उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए निजी पैथालाजी संचालक अल्ट्रासाउंड के नाम पर मनमाना पैसा वसूल रहे है। गुरुवार को मड़िहान क्षेत्र से अपनी भाभी के साथ आई राजवती, लालगंज क्षेत्र की शुभावती व रामा देवी ने बताया कि एक अल्ट्रासाउंड के लिए निजी पैथालाजी में साढ़े चार सौ रुपया से लेकर छह सौ रुपया तक ले रहे है।
निजी पैथालाजी द्वारा वसूले जा रहे मनमाने शुल्क के चलते उनको आर्थिक तौर पर नुकसान झेलना पड़ रहा है। बताते चलें कि प्रतिदिन जिला महिला चिकित्सालय में 100 से अधिक महिलाओं का अल्ट्रासाउंड होता था। लेकिन चिकित्सक के सेवानिवृत्त हो जाने से महिलाओं को इधर उधर भकटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें