फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत-विक्षत मिलीं दो युवतियों की लाशें

Tue, 06 Aug 2013 05:34 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज/अहरौरा। लालगंज सिरसी नहर और अहरौरा जलाशय के पास सोमवार को क्षत-विक्षत दो युवतियों की लाशंे मिलने से सनसनी फैल गई। लालगंज में निर्वस्त्र तथा अहरौरा में समीज-सलवार पहने युवती की लाशें मिलीं। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के थरपसिया गांव के सामने सोमवार की सुबह सिरसी नहर में 30 वर्षीय अज्ञात निर्वस्त्र युवती की लाश बहते हुए कठवार गांव के ग्रामीणाें ने देखा तो वह शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर भारी संख्या में इलाके की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना लालगंज पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रिका राम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश को देखने से लगता है कि वह करीब पांच दिन पुरानी है। युवती का चेहरा क्षतविक्षत होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
उधर अहरौरा जलाशय के पास निर्जन स्थान पर भी 19 वर्षीय युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चरवाहाें की सूचना पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सांवले व इकहरे बदन की युवती के शरीर पर हरा चेकदार समीज व पीले रंग की सलवार थी। चेहरे के अधिकांश हिस्से को कीड़े खा चुके थे। लाश को देखकर प्रतीत हो रहा था कि वह करीब चार दिन पुरानी है। उधर ग्रामीणाें ने आशंका जताई कि किसी ने युवती से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि शव का फोटो कराने के बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें