मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण 7वें दिन सोमवार को भी हुआ। 39वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में 12 राउंड की दौड़ में 984 युवक शामिल हुए। इसमें 895 अभ्यर्थी ही तय समय पर दौड़ पूरी कर सफल हुए।
आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों शारीरिक दक्षता परीक्षण में 1050 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन 984 ही उपस्थित हुए। सुबह पांच बजे अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच की गई। इसके बाद उनके पैरो में इलेक्ट्रानिक चिप और नंबर वाले पोस्टर लगाए गए। सेनानायक विकास कुमार वैद्य, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह, सीओ सदर अमर बहादुर, शिविरपाल कल्पनाथ राम, सूबेदार मेजर मनोज कुमार सिंह की निगरानी में दौड़ कराई गई। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि पुरुष अभ्यर्थी को 25 मिनट में 4.8 किमी दौड़ को पूरी करनी थी। इसमें 985 अभ्यर्थी ही तय समय पर दौड़ पूरी कर सके। 89 अभ्यर्थी अनफिट घोषित कर दिए गए।