फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कनिका ने गोल्ड, ज्योति और सुनैना ने सिल्वर मेडल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के घरवासपुर गांव की बालिका खिलाड़ियों ने सोमवार को मिर्जापुर की टीम से प्रतिभाग करते हुए सोने और चांदी का तमगा अपने नाम किया। वाराणसी के बड़ागांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जोन स्तरीय ग्रामीण खेलकूद में मिर्जापुर की खिलाड़ियां दो गोल्ड, दो सिल्वर मेडल जीते।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग वाराणसी के तत्वाधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के घरवासपुर गांव की कनिका कुमारी ने पहले दिन जूनियर बालिका वर्ग के गोला प्रक्षेप में 09.95 मीटर फेंककर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाते हुए मिर्जापुर जनपद का नाम रौशन किया है। दूसरे दिन जिले से प्रतिभाग कर रही 20 वर्षीय जूनिया वाराणसी बालिका खिलाडी को हराकर चैंपियन बनी।
खेल प्रशिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सीनियर वर्ग में कनिका की चचेरी बहन ज्योति कुमारी ने गोला प्रक्षेप में 9:42 मीटर फेंककर सिल्वर मेडल तो जूनियर वर्ग में सुनैना ने लंबी कूद में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

घरवासपुर गांव की ये तीनों बालिकाएं लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव व जिले का नाम रौशन करती रही हैं।
इनके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालिका कबड्डी वर्ग की स्पर्धा में चुनार के सीखड़ की टीम ने जोन में गोल्ड मेडल जीतकर अपना परचम लहराया।
विज्ञापन

जूनियर की विजेता बालिका बॉलीबॉल टीम में ज्योति कुमारी, कनिका कुमारी, प्रियांशी यादव, अमृता कुमारी, चांदनी, सुनैना, शिव चंचला शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें